लिधौरा: दौर: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर घायल, पुलिस बनी सहारा
दौर गांव में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गीता पति पप्पू वंशकार निवासी दिगौड़ा के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।