परसिया: बाघबर्दिया में नागरिकों को मिला सामुदायिक भवन
भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया लोकार्पण, पौधारोपण किया
ग्राम पंचायत बाघबर्दिया में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ने शनिवार को दो बजे किए। ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक,सांस्कृतिक एवं विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान मिला