शिवपुरी नगर: देवरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक बस से भिड़ी, बारात से लौट रहे दो नाबालिग भाई घायल
जिगनी गांव के रहने वाले विष्णु आदिवासी पुत्र जगदीश आदिवासी उम्र 15 साल ने जानकारी देते हुए बताया की वो अपने छोटे भाई विशाल आदिवासी उम्र 12 साल के साथ देवरी बारात में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी देवरी के पास ही रोड़ पर बैठे एक व्यक्ती को बचाने के फेर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। जिससे हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।