चितरंगी: चितरंगी पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई, 36 सीसी कोडिंग युक्त कोरेक्स ज़ब्त
सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में चितरंगी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 36 सीसी कोडिंग युक्त कोरेक्स सिरप जप्त कर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत की गई है