चितरंगी: दुधमनिया चौराहे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ तोड़ किराना दुकान में घुसी
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरंगी रोड दुधमनिया चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने एक पेड़ को टक्कर मारते हुए उसे तोड़कर मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर किराना दुकान में घुस गई।वही गनीमत रही के किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।एवं वहीं घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।