चितरंगी: भगवती मानव कल्याण संगठन अवैध शराब बंद कराने के लिए सरई क्षेत्र में सड़क पर उतरा, CM के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब बंद कराने को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन अब सड़क पर उतर चुकी है,भगवती मानव कल्याण संगठन ने बकायदे अवैध शराब,अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं कुल 11 सुत्रिय मांगों को लेकर सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नाम ज्ञापन सौंपा है।और अवैध शराब बंद कराने की मांग किया गया।