चितरंगी: सिंगरौली पुलिस के रवैये से आहत होकर सरई थाना क्षेत्र की महिला ने DGP भोपाल से लगाई न्याय की गुहार
थाना सरई अंतर्गत आने वाली एक महिला शुशीला जायसवाल ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) से न्याय की गुहार लगाई है।महिला का कहना है कि उसने कई बार थाना सरई में आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया,लेकिन थाना प्रभारी द्वारा न तो किसी प्रकार की कार्रवाई की गई और न ही उसके मामलों का निराकरण किया गया।