चितरंगी: चितरंगी तहसील के खोखवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग बालिका की मौत
सिंगरौली जिले में बारिश एवं आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है जहां ऐसा ही मामला एक चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोखवा में सामने आया है जहां बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक 14 वर्षीय नाबालिक बालिका की मौत हो गई।बालिका हवा एवं बारिश के दौरान आम के पेड़ के नीचे आम बीनने गई हुई थी।जहां अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वह उसके चपेट में आ गई।