मुज़फ्फरनगर: दंगों की बरसी पर विवादित पोस्टरबाजी से गरमाया मुजफ्फरनगर, मुफ्ती ने जांच की मांग की
मुजफ्फरनगर में 2013 दंगों की बरसी पर लगाए गए विवादित होर्डिंग को लेकर शहर मुफ्ती मौलाना जुल्फिकार अली ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पोस्टरबाजी से शहर का अमन-चैन और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से पोस्टरों के पीछे के लोगों और उद्देश्य का पता लगाने की अपील की। 2027 चुनाव के दौरान लोगों से अफवाह से बचे।