दादरी: ग्रेनो वेस्ट की विहान ग्रीन सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
ग्रेनो वेस्ट स्थित विहान ग्रीन सोसाइटी में सोमवार रात 11 बजे एक फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग सोसाइटी के 12वें मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या 1206 की बालकनी में लगी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इससे फ्लैट में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई।