दादरी: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बेसमेंट में बारिश के कारण भरा पानी, पंखों से लिफ्ट को सुखाने का किया गया प्रयास
सोमवार की दोपहर 3 बजे बारिश से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बेसमेंट में भी पानी भर गया। इससे कई लिफ्ट में भी पानी भर गया। पानी में भीगने के कारण प्रशासनिक भवन की लिफ्टों का संचालन बंद करना पड़ा। इससे वहां आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशानी को देखकर प्राधिकरण के अफसरों ने टैंकर से पानी बाहर निकलवाया।