सेक्टर-36 के मकान नबर बी-84 में सोमवार दोपहर 2 बजे बारिश का पानी भर गया। निवासी रोहित भारद्वाज ने बताया कि उनका मकान गली के आखिर में है। जहां गली बंद है। उस तरफ पानी की ड्रेनेज का ढलान है। हल्की सी बारिश के बाद पानी उसके घर के बेसमेंट में घुस जाता है। यह समस्या पिछले चार साल से बनी है। आरडब्ल्यूए से लेकर प्राधिकरण तक शिकायत कर चुके है।