जमुई: कटौना के जंगल में प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा, प्रेमी फरार हुआ तो प्रेमिका के साथ किया अभद्र व्यवहार
Jamui, Jamui | Apr 18, 2026 जमुई जिले के कटौना इलाके के जंगल में प्रेमी जोड़े को मिलते हुए ग्रामीणों द्वारा पकड़ने का मामला सामने आया है, लेकिन किसी तरह प्रेमी युवक मौका देखते ही फरार हो गया। उंसके बाद ग्रामीणों द्वारा प्रेमिका को पकड़कर उंसके साथ अभद्र व्यवहार करने का एक वीडियो शनिवार की शाम 4:00 बजे सामने आया है, जो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है।