गनाेड़ा: मोटागांव थाने में विवाहिता के साथ दहेज के लिए मारपीट करने का मामला दर्ज
गनोड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मोटागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता द्वारा मोटा गांव थाने में रिपोर्ट दी है। मंगलवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता ने उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसके पति, सांस, ससुर, और जेठ सहीत चार जने सभी निवासी घाटोल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।