विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण के साथ मीठी नमकीन छाछ की छबील
बीकानेर 5 जून, श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए गए एवं ज्येष्ठ मास की तपती गर्मी को देखते हुए मीठी नमकीन छाछ की छबील लगाई गई। कार्यक्रम वकीलों की गली, भेरुजी गटे के पास किया गया। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए स्टील के गिलासों का उपयोग किया गया। छबील में 1 क्विंटल लस्सी का वितरण किया गया। जिसमें अनेकों राहगीरों,ऑटो चालकों दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों ने ठंडी लस्सी का आनंद उठाया। संस्था के संस्थापक श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा कहा गया कि"लंगर सेवा की भावना वास्तव में अद्भुत है, जो हमें प्रेम, भाईचारे और सेवा के मूल्यों से जोड़ती है।लंगर सेवा वास्तव में एक महान कार्य है, जो समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।" कार्यक्रम में समिति के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, हिमांशु किराडू, सोनू स्वामी, बसंत किराडू, कपिल ठकराल, वैभव, हिमांशी, मयंक उपस्थित रहे। उषा गुप्ता ने बताया कि "संस्था पिछले 7 सालों से बीकानेर में सेवा कर रही है और आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।"