गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से करीब 12 क्विंटल बिजली का केबल हुआ बरामद
सोमवार को थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने बिजली के सामान को चोरी करने वाले जसवंत और अंकुर चौहान नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को IMS कॉलेज की बराबर से जाने वाली सड़क पर कब्रिस्तान के गेट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया हुआ करीब 253 मीटर वाला 12 क्विंटल केबल (तार) बरामद किया गया है।