गाज़ियाबाद: साहिबाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में कूलिंग टावर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे केमिकल के ड्रम
गाजियाबाद में साहिबाबाद थाना क्षेत्र के साइट 4 इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार देर रात कूलिंग टावर बनाने वाली एनवायर्नमेंट इन्फॉर्मेशन बोर्ड पहाड़पुर कूलिंग टावर्स लिमिटेड नाम फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में हजारों केमिकल से भरे ड्रम रखे थे। देर रात से ही धमाके के साथ ड्रम फटते रहे। बताया जाता है कि धमाके के साथ 1000 से ज्यादा केमिकल के ड्रम फटे।