गाज़ियाबाद: जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने जीडीए टीम के साथ मधुबन बापूधाम में गोल चक्कर के पास किया श्रमदान
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स रविवार को जीडीए टीम के साथ मधुबन बापूधाम पहुंचे और वहां पर गोल चक्कर के पास जीडीए कॉलोनी में श्रमदान किया। उन्होंने बताया कि मानसून के मौसम में मौसमी बीमारियों का खतरा गंदगी के कारण ज्यादा बढ़ जाता है, इसलिए जीडीए के 500 से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों ने मिलकर वहां पर सफाई अभियान चलाया है।