गाज़ियाबाद: नगर निगम ने मानसून से पहले गाजियाबाद में 500 नालों की सफाई के लिए शुरू किया विशेष अभियान
नगर निगम में मानसून से पहले गाजियाबाद में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए 500 नालों की सफाई का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच नालों की सफाई करवाने में जुट गई है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि मानसून के मौसम में जगह-जगह नाले चौक होने के कारण जलभराव हो जाता है, इसलिए उनकी सफाई करवाई जा रही है।