गाज़ियाबाद: विवेकानंद नगर में मंदिर के पास की दीवार गिराई जाने के बाद स्थानीय लोगों व पुजारी ने नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी
नगर निगम ने विवेकानंद नगर में मंदिर के पास बनी दीवार को गिरा दिया, जिसके बाद स्थानीय निवासी और मंदिर के पुजारी ने नगर निगम द्वारा दीवार गिराई जाने का विरोध करते हुए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पुजारी ने बताया कि नगर निगम ने बिना बताए दीवार गिरा दी है, जो कि नियमों के विरुद्ध है। नगर निगम को दोबारा यह दीवार बनानी चाहिए, वरना वह विरोध व्यक्त करते रहेंगे