गाज़ियाबाद: निराश्रित लोगों को आसरा देने के लिए नगर निगम ने गाजियाबाद में शुरू किया विशेष अभियान
नगर निगम ने अपनी गाजियाबाद सीमा अंतर्गत निराश्रित लोगों को आसरा देने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह नेबताया कि सभी जोनल प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वह रोड पर अगर कोई निराश्रित व्यक्ति मिले तो उसे शेल्टर होम लेकर जाए। इसके लिए अरुण कुमार यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो विशेष रूप से सभी व्यवस्था का ध्यान रखेंगे।