लखीसराय संग्रहालय पहुंचे डिप्टी सीएम, प्राचीन मूर्तियों की सराहना
लखीसराय। बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने रविवार को लखीसराय संग्रहालय का भ्रमण कर यहां संरक्षित प्राचीन एवं दुर्लभ मूर्तियों का अवलोकन किया।
संग्रहालय पहुंचने पर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक मूर्तियों के सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी।
उप मुख्यमंत्री ने संग्रहालय की उत्कृष्ट व्यवस्था और दुर्लभ मूर्तियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने जिला पदाधिकारी को संग्रहालय के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेने को कहा।
मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।