Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया का मज़ाक कैसे बना आंदोलन? | Abhiit Dipke Jantar Mantar
🚨 सोशल मीडिया का एक छोटा सा मज़ाक... अब बन गया है देश का सबसे बड़ा 'Gen-Z' आंदोलन! 🔥
क्या आपने कभी सोचा था कि एक मीम पेज देश की राजनीति में भूचाल ला देगा? जी हाँ, 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से लौटते ही सीधे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुँच चुके हैं।
जंतर-मंतर से उन्होंने सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। अभिजीत ने सीधा सवाल पूछा- "10-12 साल से हमें हिंदू-मुसलमान की राजनीति में फंसा कर रखा गया, लेकिन क्या इससे देश के युवाओं को नौकरियां मिलीं?"
इंस्टाग्राम पर 20 लाख फॉलोअर्स और लाखों रजिस्टर्ड मेंबर्स वाली यह पार्टी अब सोशल मीडिया से निकलकर सड़कों पर आ चुकी है। प्रियंका चतुर्वेदी से लेकर प्रशांत भूषण तक इस आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं।
#CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #JantarMantar #PaperLeak #GenZ #TrendingNews #CJP #ViralPost