कुमारखंड: उत्क्रमित हाई स्कूल बेलारी में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित
कुमारखंड प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल बेलारी में शनिवार को दोपहर करीब एक बजे शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता एचएम अश्विनी कुमार ने की। उन्होंने अभिभावकों के साथ बिहार की गौरवशाली परंपरा को साझा करते हुए कहा कि बिहार की गौरवशाली परंपरा काफी पुरानी व विशाल है।