शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट से 11 फरवरी को चाकू की नोक पर अपहृत युवक कालू लाल माली ने मामले में दो और लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि पहले गिरफ्तार किए जा चुके छह आरोपियों के अलावा अन्य लोग भी साजिश में शामिल थे। उसने बताया कि दो आरोपी अभी फरार हैं और वही मास्टरमाइंड है।