इंदौर: ट्रक और बस ड्राइवरों के लिए बनेंगे गेस्ट हाउस, पीएम मोदी ने की घोषणा, इंदौर ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की थी मांग
Indore, Indore | Feb 3, 2024 सड़कों पर चलने वाले 2 करोड़ से अधिक वाहन चालकों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक बड़ी सौगात दी है। जिसमें ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए रुकने के लिए लगभग एक हजार गेस्ट हाउस का निर्माण देशभर में किया जाएगा। इंदौर ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि हमारे संगठन के द्वारा लगातार सरकार से मांग की गई थी, जिसपर अब पीएम ने घोषणा की है।