सिंगरौली: मकरोहर सेमरिया चौराहे पर पानी का छिड़काव नहीं हो रहा, धूल से लोगों का जीना मुश्किल
ग्राम सेमरिया मकरोहर चौराहे के आस-पास लगभग दर्जन भर क्रशर संचालित हैं। लगातार चलते वाहनों से लगातार डस्त उड़ती है जिससे चौराहे के आस-पास रहने वाले दुकानदारों तथा लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी का छिड़काव क्रशर संचालकों द्वारा नहीं किया जाता तो वह आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे।