सिंगरौली: खुटार सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित, किसानों को सिंचाई में परेशानी
जिले के खुटार सब स्टेशन से पिछले तीन-चार दिनों से आधा दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।सब स्टेशन से बिजली क्यों ट्रिप हो रही है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। बताया जा रहा है कि खुटार सब स्टेशन से जुड़े गहिलरा कंजी भाड़ी सहोक्खर सहित आधा दर्जन गांव की विद्युत सप्लाई ट्रिप हो रही है।वहीं बिजली न मिलने से किसान खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे है।