सिंगरौली: निर्माणाधीन बिजली लाइन से लाखों रुपये के तार चोरी, कोतवाली में शिकायत दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगरौलिया मझौली के बीच 33 केवी के लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जहां पर अज्ञात चोर नई बिजली लाइन के लिए बिछाई जा रहे तार चुरा कर ले गए हैं बिजली के पल और तार बिछाने का काम करने वाली निजी कंपनी के साइड इंजीनियर विवेक कुमार शर्मा ने तार चोरी किए जाने की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की है।