सिंगरौली: सिंगरौली में रात में बढ़ी गुलाबी ठंड, गरम कपड़ों की मांग, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर पहुंचा
सिंगरौली जिले के शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट के चलते गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है तो वहीं दिन में तेज धूप और शाम ढलते ही ठंड हवाओं के चलते ठंड शुरू हो जाती है। इस साल का सबसे ठंडा रात शनिवार रविवार की दरमियानी रात को महसूस किया गया है। इस दौरान तापमान 15 डिग्री न्यूनतम तक पहुंच गया है।