चाईबासा के आचू के उलिझरी गांव में ट्रैक्टर मालिक 25 वर्षीय सुभाष बानरा की शनिवार को दिन दहाड़े धारदार से हत्या कर शव को पावर ग्रीड के बगल में मैदान फेंक दिया गया है। मृतक के पीठ एवं शरीर के अनेक हिस्से में धारदार हथियार से हमला किए जाने का निशान पाया गया है।मृतक सुभाष बानरा चाईबासा से सटे बासा टोंटो निवासी था।