कैसरगंज: मेले में चल रहे जलपरी शो में बड़ा हादसा, ग्लास टैंक का शीशा फटने से 4 दर्शक घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कस्बा फखरपुर में चल रहे मेलों में मनोरंजन कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के दादा मियां पर चल रहे मेले में जलपरी शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मेले में चल रहे जलपरी शो में ग्लास टैंक का शीशा फटने से शो देख रहे दर्शक घायल हो गए। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शो के द