आयुक्त ग्वालियर संभाग ने किया मॉडल स्कूल मुंगावली का निरीक्षण
--
आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री द्वारा शुक्रवार को जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत बीडसरकार में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के आयोजन के पश्चात शासकीय मॉडल हायर सेकेन्ड्री स्कूल मुंगावली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री खत्री द्वारा स्कूल परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रवृत्ति ,नामांकन, अपार आईडी, साइकिल ,प्रयोगशाला ,एवं अन्य शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधु शर्मा , विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगावली, विद्यालय प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
#janvishwasabhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
Gwalior Commissioner
#ashoknagar