फर्रुखाबाद: मसेनी चौराहा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में फॉर्मलीन गैस के अधिक इस्तेमाल से मरीजों की आंखों में जलन, मचा हड़कंप
थाना कादरी गेट क्षेत्र के मसेनी चौराहा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक शाम को मरीजों और उनके तीमारदारों ने आंखों में जलन और झनझनाहट की शिकायत स्टाफ से की।स्टाफ पर अभद्रता का आरोप है।मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाया, प्रथम तल से मरीजों को शिफ्ट कराया गया।