बहेड़ी: बाईपास मार्ग स्थित मैक्स हॉस्पिटल के पास युवक को बुलाकर की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी के इस्लामनगर निवासी समीर पुत्र रशीद खां के मुताबिक 18 जून की रात करीब 12 बजे उसी के मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद अहमद ने उसे नगर बाईपास मार्ग स्थित मैक्स हॉस्पिटल के पास बुलाया। जब वह वहां पहुंचा, तो आरोप है कि मोहम्मद अहमद ने उस पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वो लहुलुहान हो गया।इसके बाद आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।