रोहतास प्रखंड के रसूलपुर पंचायत अंतर्गत खजुरी गांव में छठ महापर्व के पावन अवसर पर नवनिर्मित भव्य तोरण द्वार का उद्घाटन किया गया। पंचायत की मुखिया अनुराधा देवी ने शनिवार को फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
इस तोरण द्वार का निर्माण मुखिया के देवर ललन सिंह ने अपने निजी खर्च से लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से कराया है। वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहे खजुरी गांव में सड़क निर्माण के बाद अब स्थायी तोरण द्वार बनने से गांव की सुंदरता और बढ़ गई है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया अनुराधा देवी, जयकुमार सिंह और ललन सिंह के प्रति आभार जताया।
देखिए उद्घाटन समारोह की पूरी रिपोर्ट।
अपना रोहतास न्यूज को सब्सक्राइब करें और क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े रहें।
Hashtags
#ApnaRohtas #RohtasNews #KhajuriVillage #Rohtas #ChhathPuja2026 #ToranDwar #AnuradhaDevi #BiharNews #VillageDevelopment #अपना_रोहतास
अपना रोहतास, रोहतास न्यूज, खजुरी गांव, रसूलपुर पंचायत, तोरण द्वार उद्घाटन, अनुराधा देवी, ललन सिंह, जयकुमार सिंह, छठ पूजा 2026, बिहार समाचार, रोहतास समाचार, गांव का विकास, Rohtas News, Bihar News
Nauhatta, Rohtas | Nov 14, 2026