हाथरस: कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न विभागों के पटलों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए निर्देश
जनपद हाथरस के कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न विभागों/पटलों का एक अक्टूबर मंगलवार को जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को आईडी कार्ड पहनकर कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभागों/पटलों में अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का एक दिन का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं ।