चूल्हे में जलाने के लिए गई थी लकड़ी उठाने, आपस में हो गया विवाद, रात में एक ही हो गई मृत्यु- महिला समेत तीन लोग पहुंच गए जेल...
बलरामपुर जिले की थाना गैड़ास बुजुर्ग की पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर इरादतन हत्या मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि बीते 25 जून को गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के धुसवा बाजार में जलौनी लकड़ी उठाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल सुद्धू कोरी की मौत हो गई थी। मृतक सुद्धू कोरी की पत्नी सुनीता ने 26 जून को थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। थाना गैड़ास बुजुर्ग पर आरोपी सितारा उर्फ पापा कोरी, अजय व संजय के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्षराणा प्रताप सिंह के नेतृत्व मे थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या मामले से संबंधित एक महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एस