जहानाबाद: कन्नौदी: डीएम-एसपी आवास के पास मरीज की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद!
जहानाबाद के कन्नौदी डीएम एसपी आवास के समीप स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज हेतु गए एक मरीज के बाइक की बेखौफ चोरों ने चोरी कर ली घटना 6 मई की शाम की बताई जा रही है। जिसका सीसीटीवी वीडियो शनिवार सुबह करीब 7 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर लोग अपनी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सीसीटीवी वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है।