गोबिंदपुर राजनगर: सावन के अंतिम सोमवार पर तुमुंग शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के बीच बंटा प्रसाद
सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत तुमुंग गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने विधिवत पूजा कर भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस पावन अवसर पर भाग-17 की जिला परि