कासगंज: कासगंज शहर में एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस टीम के साथ आगामी पर्वों की सुरक्षा को लेकर किया फ्लैग मार्च
एसपी अंकिता शर्मा ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे शहर में फ्लैग मार्च किया। और अधीनस्थों को त्यौहारों के दृष्टिगत चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये जाने, अपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। और त्योहारों पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की निरन्तर प्रभावी चैकिंग कर लाउडस्पीकर को निर्धारित मानक डेसीबल से अधिक बजाने पर कार्यवाई के निर्देश दिए।