टीकमगढ़: टीकमगढ़ में भारी बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, विधायकों ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, मुआवजे की मांग
टीकमगढ़ और आसपास के क्षेत्रों मे भारी बारिश ने किसानो की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। अत्यधिक वर्षा के कारण खेतों मे पानी भर गया है। इससे कई किसान खरीफ फसलों की बोनी नहीं कर पाए हैं।किसानो ने पहले ही बोनी कर दी थी, उनकी फसलें नष्ट हो गई हैं। इसके अलावा, बारिश के कारण कई कच्चे मकान भी गिर गए हैं। बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है।