टीकमगढ़: शासकीय माध्यमिक शाला बड़ागांव खुर्द में लापरवाही, समय से पहले ही बंद हो जाता है स्कूल
टीकमगढ़ जिले के शासकीय माध्यमिक शाला बड़ागांव खुर्द से बुधवार को लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर समय से पहले ही स्कूल बंद हो जाता है। बड़ागांव खुर्द के सरपंच सरदार सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि समय के पहले ही स्कूल को बंद कर दिया जाता है। और स्कूल में शिक्षक भी कभी आते हैं तो कभी नहीं आते हैं।