टीकमगढ़: पुराना बस स्टैंड निवासी शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों और मोहल्ले वासियों ने कोतवाली में की शिकायत
टीकमगढ़ के पुराना बस स्टैंड निवासी साबिर उर्फ दानी की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। परिजन और मोहल्ले वासियों ने बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कोतवाली थाने में शिकायत की है। परिजन ने आरोप लगाया है कि साबिर के साथ रमाशंकर और कृष्ण शंकर ने मारपीट की थी जिससे साबिर की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल मामला संदिग्ध बताया जा रहा है।