हमीरपुर: देवगांव में सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए अधिकारियों की चौखटों में घूम रहा नेत्रहीन
सोमवार को दोपहर में विकासखंड कार्यालय आए देवगांव निवासी नेत्रहीन कामता प्रसाद पाल पुत्र सुखलाल पाल ने बताया कि वह जन्मांध है। उसके छह संताने हैं। जिसमें पांच लड़कियां और एक पुत्र है। कुछ उबड खाबड़ खेतिहर जमीन है। जिसमें खेती-बाड़ी कराकर परिवार का भरण पोषण करता है। पत्नी गांव में मजदूरी करती है। नेत्रहीन ने बताया कि आज तक किसी भी तरह की योजना का लाभ नही मिला।