जांजगीर: जिला जेल खोखरा का निरीक्षण, बंदियों की उम्र का किया सत्यापन, किशोर नहीं मिले
जांजगीर-चांपा जिला जेल निरीक्षण समिति ने जेल में निरुद्ध बच्चों की पहचान और सत्यापन के उद्देश्य से जिला जेल खोखरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के सभी बैरकों में बंदियों से उनकी उम्र संबंधी जानकारी ली गई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि बंदियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर निरीक्षण के दौरान विधि के उल्लंघन में पाए जाने।