औरंगाबाद में गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
औरंगाबाद में सोमवार को भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के अवसर पर शिव गणेश सेवा संस्थान, न्यू एरिया, प्रियव्रत पथ, रमेश चौक में भव्य समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया।
सर्वप्रथम संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ चुलबुल सिंह व संस्थान के सदस्यों द्वारा आगंतुकों और अभिभावकों का स्वागत व सम्मान कर समारोह का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात भगवान गणेश की महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इसके बाद भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत गायक रवि सिंह, मनीष ओझा और गायिका सीमा गुप्ता ने की। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे और गणपति भगवान की जयकार लगाते रहे।