अजमेर बाबा होतू राम साहब जी का 67वां वार्षिक उत्सव 8 से 10 सितंबर तक बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार सुबह 8 बजे सुखमनी साहब के पाठ के साथ उत्सव शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे अखंड पाठ आरंभ हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तीन दिन तक कीर्तन और लगातार भंडारा चलता रहा।