सैदपुर: बकरी चराने गए चरवाहे की नाले में डूबने से हुई मौत, इकलौते कमासुत की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
खानपुर थानाक्षेत्र के तेलियानी गाँव स्थित गोमती नदी के निकट नाले में डूबकर 29 वर्षीय चरवाहे लक्ष्मण राम पुत्र स्व. मुखई राम की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक बकरियाँ चरा रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने के चलते वह नाले में गिर गया और डूब गया। सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।