हाथरस: मोहल्ला कैलाश नगर में दुकान मालिक के साथ मारपीट के मामले में वांछित 2 नामजद अभियुक्तों को देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर में दुकान पर आकर गाली गलौज व विरोध करने पर वादी व वादी के स्टाफ के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की गई थी, जिसके संबंध में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटना से संबंधित दो नामजद आरोपियों को देर रात हाथरस गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है।